Breaking

स्कार्फ पहनने के 5 डिफरेंट तरीके, जो देंगे आपको ट्रेंडी लुक

स्कार्फ पहनने के 5 डिफरेंट तरीके, जो देंगे आपको ट्रेंडी लुक 


डिजिटल डेस्क । गर्मियों में हर कोई स्कार्फ लेकर ही घर से निकलता है, क्योंकि भले ही आप कार में बैठे हो, लेकिन धूप में तो निकलना ही पड़ता है। तेज धूप और पसीने से बचने के लिए स्कार्फ गर्मियों का सच्चा साथी होता है। स्कार्फ लड़का और लड़की दोनों ही कैरी करते हैX। बस लड़कियों का स्कार्फ कैरी करने का अंदाज अलग होता है और समय के साथ स्कार्फ का क्रेज लड़कियों में काफी देखने को भी मिल रहा है। स्कार्फ न केवल आपको ट्रेंडी और फैशनेबल बनाता है, बल्कि ये आपके लिए कंफर्टेबल भी होता है और ये आपको एट्रेक्टिव भी बनाता है।इसलिए आज हम आपको स्कार्फ पहनने के 5 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनको ट्राय करके आप एक नॉर्मल से स्कार्फ से भी खूबसूरत और स्टायलिश दिख सकती हैं।
कैली रैप
इस स्टाइल से स्कार्फ पहनने के लिए आप स्कार्फ को अपने सर पर ओढ लें। इसके बाद दोनों कोनों को पकड़कर पूरी गर्दन पर लपेट लें। गर्दन पर लपेटने के बाद आप स्कार्फ को आगे की तरफ से बांध लें। और फिर देखें कि आप इस लुक में कितनी खूबसूरत लगेंगी।

SCARF STYLE CALLY के लिए इमेज परिणाम

बो टाई स्टाइल
इस तरीके से स्कार्फ को पहनने के लिए आप स्कार्फ को अपने गर्दन पर लपेट लें और उसके बाद स्कार्फ को लेस की तरह बांधलें। ये स्टायल आपके स्कार्फ को एक बो टाई वाला लुक देगा।

संबंधित इमेज

स्पिन
इस तरह से स्कार्फ पहनने के लिए आप पहले अपने स्कार्फ को आधा फोल्ड करलें, और उसके बाद अपने गर्दन पर लपेट लें। गर्दन पर लपेटने के बाद स्कार्फ के दोनों कोनों को लूप के अंदर डाल लें। इस लुक में आप काफी कातिल नजर आएंगी। 

 संबंधित इमेज

क्रेवेट
इसके लिए आप स्कार्फ को 2 से 3 बार अपनी गर्दन पर लपेट लें। उसके बाद स्कार्फ के दोनों सिरों को गर्दन के पीछे ले जाकर बांध दें। ये स्टायल आपके नेक को हाइलाइट करेगा। और साथ ही एक अच्छा लुक भी देगा।
 
scarves के लिए इमेज परिणाम

रोजेंट
इस स्टायल के लिए आपको स्कार्फ को गले में नहीं बल्कि सर पर लपेटना होगा। सबसे पहले आप स्कार्फ के दोनों सिरों को इस तरह से मोड़ें कि वो रस्सी की तरह लगे। इसके बाद इसको सर पर दो बार लपेट लें। ऐसा करने के बाद आप इसे मोड़कर गुलाब के फूल जैसा शेप भी दे सकते हैं। अब स्कार्फ को अंदर की तरफ टक करदें।
 
SCARF STYLE AFRICA के लिए इमेज परिणाम
Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.