LIVE : राजस्थान की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटिंग की गिनती जारी है। वहीं वेस्ट बंगाल की भी एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर 29 तारीख को हुए मतदान की काउंटिंग हो रही है। राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट पर बीजेपी के जवंसत सिंह यादव और कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव की किस्मत दांव पर लगी है। वहीं अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रधु शर्मा और भाजपा के राम स्वरूप लाम्बा के बीच कड़ा मुकबला है। जबकि मांडलगढ़ में भाजपा के शक्ति सिंह हाडा और कांग्रेस के विवेक धाकड़ के बीच टक्कर हो रही है।
उपचुनावों के दोपहर तक नतीजे साफ हो जाएंगे राजस्थान और पश्चिम बंगाल, दोनों ही जगह बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर है। राजस्थान में बीजेपी की ही सरकार है और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। बता दें कि अजमेर से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से बीजेपी सांसद चांद नाथ और मांडलगढ़ बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो जाने के कारण तीनों सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया लोकसभा के तृणमूल सांसद सुल्तान अहमद और नॉर्थ 24 परगना जिले के नवपाड़ा विधानसभा के कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष की मौत होने के बाद ये सीटें खाली थी।
Live Updates:
09.42 am (IST) - बंगाल के नवपाड़ा में ममता का जादू दिखाई दे रहा है। टीएमसी काफी आगे निकल चुकी है। 6 राउंड की काउंटिंग के बाद टीएमसी कैंडिडेट को अब तक 46281 वोट मिल चुके हैं। दूसरे पोजिशन के लिए बीजेपी- सीपीआईएम में कड़ा मुकाबला चल रहा है।
09.41 am (IST) - मांडलगढ़ में दूसरे राउंड में भाजपा आगे है। कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। भाजपा को 7241, कांग्रेस को 2850 वोट मिले हैं। निर्दलीय गोपाल मालवीय को 4169 वोट मिले हैं। 470 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया है।
09.40 am (IST) - अलवर और अजमेर में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 30,595 वोट से आगे। वहीं अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 7585 वोट से आगे
09.38 am (IST) - अजमेर में काउंटिंग जारी है। किशनगढ़ में 34, पुष्कर में 20, अजमेर उत्तर में 24, अजमेर दक्षिण में 23,नसीराबाद में 29, मसूदा में 24,केकड़ी में 34,दूदू में 23 राउंड में काउंटिंग पूरी होगी।
09.37 am (IST) - उलुबेरिया में टीएमसी 30 हजार वोटों से आगे चल रही है।
09.35 am (IST) - नवपाड़ा में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद TMC 29837 वोटों के साथ आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर CPM है, जबकि BJP तीसरे नंबर पर है।
09.28 am (IST) - उलुबेरिया सीट पर पहले राउंड के बाद टीएमसी आगे चल रही है।
09.25 am (IST) - मांडलगढ़ उपचुनाव: दूसरे राउंड में भाजपा आगे, कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। भाजपा को 7241 वोट, जबकि कांग्रेस को 2850 वोट मिले हैं। निर्दलीय गोपाल मालवीय 4169 मत मिले हैं। 470 ने नोटा का उपयोग किया है।
09.22 am (IST) - अजमेर उपचुनाव: पहले राउंड में सब जगह कांग्रेस आगे, केवल नसीराबाद में भाजपा आगे। अजमेर उत्तर में 2300 वोटों से कांग्रेस आगे चल रही है। अजमेर दक्षिण में 1148 से कांग्रेस आगे है।
09.20 am (IST) - अलवर उपचुनाव: दूसरे राउंड में कांग्रेस को बढ़त दूसरे राउंड में कांग्रेस को 3285 वोट मिले हैं। बीजेपी को 2968 वोट मिले हैं।
09.14 am (IST) - मांडलगढ़ सीट पर पहले राउंड में बीजेपी आगे निकल गई है। कांग्रेस प्रत्याशी पहले राउंड में तीसरे नंबर पर हैं।
9.11 am (IST) - बंगाल के नवपाड़ा में तीसरे राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है। टीएमसी ने काफी बढ़त बना ली है. टीएमसी को तीसरे राउंड में 27,220 मिले हैं। 7938 वोटों के साथ बीजेपी दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस चौथे नंबर पर खिसक गई है।
9.10 am (IST) - मांडलगढ़ उपचुनाव परिणाम पहला राउंड पूरा। यहां भाजपा 699 से आगे है निर्दलीय गोपाल मालवीय दूसरे स्थान पर हैं। भाजपा को 2788 मत मिले हैं, कांग्रेस को 1506 मत मिले हैं। निर्दलीय गोपाल मालवीय को 2089 वोट मिले हैं।
8:51 am (IST) - बंगाल के नवापाड़ा विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी आगे, बीजेपी दूसरे नंबर पर।
8:50 am (IST) - अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ में शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे।
8:05 am (IST) - राजस्थान की दो लोकसभा सीट, एक विधानसभा सीट और पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट, एक विधासभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू।
कोई टिप्पणी नहीं: