"पवित्र रिश्ता 2" की शुरुआत से पहले भड़के सुशांत के फैंस, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottPavitraRishta2
टेलीविजन के पॉपुलर शो "पवित्र रिश्ता" का सीजन 2 एकता कपूर जल्द ही लेकर आने वाली है। अल्ट बालाजी टेली फिल्म्स ने पवित्र रिश्ता-2 की घोषणा की है। इसके पहले सीजन में सुशांत सिंह राजपूत ने "मानव" और अंकिता लोखंडे ने "अर्चना" का किरदार निभाया था। शो की वजह से दोनों के करियर की मजबूती मिली और दर्शकों ने इन्हें खूब पसंद किया। लेकिन, पवित्र रिश्ता-2 में सुशांत की जगह मानव के किरदार में शहीर शेख लीड एक्टर होंगे और अंकिता लोखंडे ही अर्चना बनकर नजर आएंगी। जब इस बात की जानकारी सुशांत के फैंस को लगी तो वो भड़क उठे और उन्होंने सोशल मीडिया पर #BoycottPavitraRishta2 लिखते हुए कहा कि, उनके लिए मानव सिर्फ सुशांत ही है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/entertainment/news/sushant-singh-rajput-fans-call-on-social-media-boy-cott-pavitra-rishta-2-270408

कोई टिप्पणी नहीं: