B'Day: 72 साल के हुए सुनील गावस्कर, कोई नहीं तोड़ पाया इस दिग्गज क्रिकेटर का रिकॉर्ड
विश्व क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। गावस्कर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू वेस्ट इंडीज के खिलाफ 6 मार्च, 1971 को क्वीन्स पार्क ओवल में किया था। उन्होंने क्रिकेट के ऐसे दौर में इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जब भारत को उतनी मजबूत टीम नहीं समझा जाता था, लेकिन गावस्कर का खौफ हर विपक्षी गेंदबाजों के दिलों में साफ देखा जा सकता था।
कैरेबियाई धरती पर 1971 में मुंबई के एक ऐसे खिलाड़ी ने पदार्पण किया था, जिसने अपनी पहली ही सीरीज में इतने रन बना डाले कि आज भी यह रिकॉर्ड बरकरार है। वेस्टइंडीज जैसी टीम को उसके घर में भारत ने पहली बार मात दी और पहली बार सीरीज पर कब्जा भी जमाया।
'लिटिल मास्टर' के नाम से मशहूर पांच फुट पांच इंच के सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उस सीरीज में 4 टेस्ट मैचों में खेलकर रिकॉर्ड 774 रन (दोहरा शतक सहित 4 शतक और तीन अर्धशतक) बनाए थे, जो आज भी डेब्यू करते हुए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/sunil-gavaskar-is-celebrating-72nd-birthday-today-269361

कोई टिप्पणी नहीं: