Fuel price: पेट्रोल अब दिल्ली में लगाने जा रहा शतक, जानें कितनी बढ़ी आज कीमतें
देश के कई राज्यों में शतक लगाने के बाद अब पेट्रोल (Petrol) राजधानी दिल्ली में 100 रुपए प्रति लीटर के बेहद करीब है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (05 जुलाई, सोमवार) लगातार दूसरे दिन ईंधन के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 99.86 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा पहुंची है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/business/news/petrol-diesel-price-on-05-july-2021-267086

कोई टिप्पणी नहीं: