Breaking

MP में आज से रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार, सिनेमाहॉल 50% और रेस्टोरेंट 100% क्षमता के साथ शुरू होंगे


मध्य प्रदेश में आज (मंगलवार) से रात 10 बजे तक बाजार खुलेंगे। सिनेमाहॉल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे। वहीं, रेस्टोरेंट भी 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद ये फैसला लिया है। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। इसे देखते हुए यह छूट देने का निर्णय लिया गया है। लेकिन, लोगों को सावधानी रखनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर भोपाल और इंदौर पर विशेष नजर रखी जाए। इन शहरों में दूसरे राज्यों से आवाजाही ज्यादा है। वहीं, भोपाल और इंदौर से राज्य के बाकी जिलों में भी लोग आते-जाते रहते हैं।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/markets-will-open-in-madhya-pradesh-from-today-till-10-pm-270411

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.