कुछ ऐसे गुजरें करिश्मा कपूर के 30 साल, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
कपूर खानदान की पहली बेटी करिश्मा कपूर, जिसने फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। करिश्मा को इस मुकाम तक लाने का पूरा श्रेय उनकी मां बबीता कपूर को जाता है। करिश्मा ने अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। 1990 से लेकर 2000 तक एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। हालांकि, लोलो उर्फ करिश्मा अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके 30 साल के फिल्मी सफर को दिखाया गया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/bollywood/news/karishma-kapoor-remembering-her-30years-of-film-industry-266099

कोई टिप्पणी नहीं: