Happy Birthday MS Dhoni: 40 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी, जानिए क्रिकेट में बनाए उनके बड़े रिकॉर्ड्स
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 40 साल के हो गए हैं। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। ये बात खुद पूर्व कप्तान कपिल देव और सौरव गांगुली ने कही है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट, वनडे और टी-20 में नंबर वन रहे चुकी है। 15 अगस्त 2020 ये वो दिन था जब इस महान खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए सन्यास का ऐलान किया था। फिलहाल वे आईपीएल खेल रहे हैं। धोनी बिहार (तब झारखंड) के रांची में 7 जुलाई 1981 को पैदा हुए थे। उन्होंने ने क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिन्हें तोड़ पाना आज किसी भी क्रिकेटर के लिए मुश्किल है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/former-india-captain-ms-dhoni-celebrates-his-40th-birthday-on-today-267979

कोई टिप्पणी नहीं: