कोवैक्सीन : भारत बायोटेक ने तीसरे फेज के क्लीनिकल ट्रायल का डेटा किया जारी, डेल्टा वैरिएंट पर 65% असरदार
भारत बायोटेक ने शनिवार को कोवैक्सीन के तीसरे फेज का क्लीनिकल ट्रायल का फाइनल डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के मुताबिक ये वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 77।8% असरदार है। डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) पर कोवैक्सीन का असर 65% बताया जा रहा है।
भारत बायोटेक की मानें तो कोरोना के गंभीर लक्षण वाले केस में वैक्सीन 93।4% असर करती है। वहीं, हल्के लक्षण के केस में कोवैक्सीन 63।3% असरदार है। फिलहाल दुनिया भर में कोरोना के नए वैरिएंट का कहर दिखाई देने लगा है। भारत के कई राज्यों में कोरोना के B।1।617।2 (डेल्टा वैरिएंट) के केस सामने आ चुके हैं। इस नए डेल्टा वैरिएंट पर कोवैक्सीन का असर 65% ही साबित हुआ है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/covaccine-bharat-biotech-released-data-of-phase-iii-clinical-trial-65-effective-on-delta-variant-266520

कोई टिप्पणी नहीं: