हाजीपुर से शुरू होगी चिराग पासवान की 'आशीर्वाद यात्रा' पटना में करेंगे जनसभा
बिहार की लोक जन शक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान आज अपने पिता और LJP के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर बिहार के हाजीपुर से 'आशीर्वाद यात्रा' शुरू करेंगे। वहीं, LJP का पशुपति पारस गुट पटना के प्रदेश कार्यालय में रामविलास पासवान की जयंती मनाएगा। चिराग इस यात्रा के जरिए ये देखना चाहते हैं कि रामविलास पासवान का जनाधार उनके साथ रहेगा या चाचा पशुपति पारस के साथ। चिराग की इस यात्रा पर बीजेपी की नजर भी बनी हुई है। बीजेपी देखना चाहती है कि क्या रामविलास पासवान के समर्थन वाली लोग चिराग के साथ है या नहीं। वहीं, मोदी कैबिनेट का विस्तार भी होना है। ऐसे में LJP से भी किसी को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/chirag-paswan-ashirwad-yatra-live-updates-ram-vilas-paswan-jayanti-267107

कोई टिप्पणी नहीं: