Breaking

यूपी के बीजेपी नेता ने किया सनसनीखेज खुलासा, योगी सरकार पर लगाए बड़े इल्जाम


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने ही राज्य में अपनी ही पार्टी के नेताओं से घिरते चले जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और इधर उनके ही नेता उन्हें घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में उत्तरप्रदेश से पूर्व विधायक रहे राम इकबाल सिंह ने ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर पूरी बीजेपी चौंक गई है। राम इकबाल सिंह ने ये दावा किया है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हर गांव में कम से कम दस लोगों की मौत हुई है। इसका कारण बताते हुए राम इकबाल सिंह ने कहा कि पहली लहर से सबक न लेने के कारण ऐसा हुआ। बलिया जिले में रिपोर्टरों से बात करते हुए सिंह ने ये दावा किया। माना जा रहा है कि सिंह के इस बयान से बीजेपी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं या कम से कम असहज स्थिति तो पैदा हो ही सकती है।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/ups-bjp-leader-made-a-sensational-disclosure-made-big-allegations-against-yogi-government-264372

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.