जानिए कैसे एआर रहमान के ‘मां तुझे सलाम’ गाने ने आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर अकाउंट करवाया लॉक
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर अकाउंट हैक होने पर खुद मंत्रीजी ने खासी नाराजगी जाहिर की। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि ए आर रहमान के गाने मां तुझे सलाम के चलते कानून मंत्री का अकाउंट बंद किया गया था।
सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट की ओर से इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फोनोग्राफिक इंडस्ट्री ने एक कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत को मंजूरी देते हुए 25 जून को आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर अकाउंट लगभग एक घंटे के लिए लॉक कर दिया। नाराज रविशंकर प्रसाद ने एक दूसरे घरेलू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर लिखा कि “आज कुछ बहुत ही अजीब हुआ। ट्विटर ने लगभग एक घंटे तक मुझे मेरे खाते का उपयोग करने से मनाकर दिया क्यूंकि संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन हुआ था और बाद में उन्होंने मुझे खाते तक पहुंचने की अनुमति दी।”
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/twitter-locked-out-it-minister-ravi-shankar-prasads-account-for-almost-an-hour-263670

कोई टिप्पणी नहीं: