खाद्य तेल के दामों में लगी आग से आम जनता परेशान, जानिए क्या है बढ़ोतरी का कारण?
इन दिनों महंगाई की मार से आम जनता परेशान है। वनस्पति तेलों जैसी आवश्यक चीजों पर उनका मासिक खर्च लगातार बढ़ रहा है। एक लीटर सरसों के तेल की कीमत 200 रुपए के करीब पहुंच गई है, जो पिछले साल मई में कीमत से लगभग डेढ़ गुना है। तब इसकी कीमत 130 रुपये प्रति लीटर के करीब थी। सरसो के तेल के अलावा सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल और मूंगफली तेल की कीमतें भी बढ़ गई हैं। हैरानी की ये है कि तेल की कीमतों में उछाल ऐसे समय में आया है जब इसकी डिमांड भी कम है। देश में इस बार ऑइल सीड का रिकॉर्ड प्रोडक्शन हुआ है। दूसरे शब्दों में कहे तो तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का कोई घरेलू कारण नहीं है- यह एक अंतरराष्ट्रीय घटना है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/business/news/reason-behind-increase-in-price-of-vegetable-oils-260806

कोई टिप्पणी नहीं: