Breaking

32 फीसदी दलित वोट पर अकाली दल का बड़ा दांव, बीजेपी- कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बनेगा नया गठबंधन?


 

हाईलाइट

  •  पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नए समीकरण
  •  तकरीबन ढाई दशक बाद अकाली-बीएसपी फिर एक साथ
  •  पंजाब के दलित वोट बैंक पर नजर

पंजाब के विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। इस बार पंजाब की सियासत पर पंजाबियत के अलावा किसान आंदोलन का खासा असर देखने को मिल रहा है। जिसका सबसे बड़ा नतीजा सामने नजर आ रहा है अकाली दल और बीएसपी के गठबंधन के रूप में। ये ऐतिहासिक गठबंधन 25 साल के लंबे अंतराल के बाद दोबारा देखने को मिला है। इसकी नींव में ढाई दशक पुराने कई सियासी समीकरण हैं। जिन पर एक बार फिर सत्ता का महल सजाने के इरादे से अकाली दल ने ये गठबंधन किया है। पंजाब जैसा प्रदेश होने के नाते ये समीकरण थोड़े पेचिदा नजर आ सकते हैं। पर राजनीति की दुनिया में वोट की खातिर ऐसी उलझन सुलझा ही ली जाती है। और उनके लिए ऐतिहासिक संदर्भ भी चुन ही लिए जाते हैं।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/political-equations-after-akali-dal-and-bsp-alliance-258626


कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.