Fuel prices: आसमान छू रही पेट्रोल- डीजल की कीमतें, जानें आज क्या हैं आपके शहर में दाम
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों का सीधा असर घरेलू बाजार में देखने को मिलता है। इन दिनों भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जब पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। फिलहाल आज (19 जून, शनिवार) आमजन को बढ़ती कीमतों से राहत मिली है। दरअसल, आज भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि अब तक लगातार रुक- रुक ईंधन के दाम में हो रही बढ़ोतरी से आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/business/news/petrol-diesel-price-on-19-june-2021-260851

कोई टिप्पणी नहीं: