"इमरजेंसी" के लिए कंगना रनौत ने शुरु की तैयारी,कहा - नई यात्रा की एक खूबसूरत शुरुआत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म "इमरजेंसी" की घोषणा की। कंगना ने फिल्म का ऐलान करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। बता दें कि, फिल्म "इमरजेंसी" में इंदिरा गांधी का किरदार निभाने के लिए उनका बॉडी स्कैन चल रहा है। कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'हर किरदार एक नई यात्रा की एक खूबसूरत शुरुआत है। आज हमने फिल्म इमरजेंसी इंदिरा की यात्रा शुरू की। बॉडी, फेस स्कैन और कास्ट लिया ताकि लुक सही हो। अपने विजन को पर्दे पर लाने के लिए कई बेहतरीन एक्टर्स एक साथ आ रहे हैं। मणिकर्णिका प्रोडक्शन की बहुत ही खास फिल्म होगी।'
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/bollywood/news/kangana-ranaut-upcoming-film-is-emergency-262780

कोई टिप्पणी नहीं: