Breaking

WTC Final: भारत ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच गेंदबाजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया


भारत ने शुक्रवार से साउथेम्प्टन में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। फाइनल एजेस बाउल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

भारत पांच गेंदबाजों के साथ फाइनल में उतरेगा। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा दो स्पिनर होंगे, जबकि मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। इसके बाद मध्य क्रम में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत है। हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव 15 सदस्यीय टीम के चार सदस्य हैं जो प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/india-name-playing-xi-for-wtc-final-vs-new-zealand-260368

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.