भारत में कोरोना: कम हुआ दूसरी लहर का असर, 24 घंटे में मिले 1.01 लाख नए केस, 1.73 ठीक भी हुए, 2444 मरीजों की मौत
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.01 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.73 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,444
भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। कोरोना के नए केस में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, इस महामारी से स्वास्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में एक्टिव केस की संख्या घट रही है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 1 लाख 1 हजार 159 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 1 लाख 73 हजार 831 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 2444 मरीजों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: