नहीं रहे पद्मश्री डॉ के.के अग्रवाल, कोरोना से हुआ निधन, देश में अब तक 269 डॉक्टरों की गई जान
हमेशा मसीहा बनकर लोगों की मदद करने वाले दिल के डॉक्टर डॉक्टर के.के अग्रवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे। आखिरी वक्त तक नाक में ऑक्सीजन मास्क लगाकर डॉ. अग्रवाल ने मरीजों का इलाज किया। बिना अपनी जान की परवाह किए। हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जरिये जुनून की हद तक लोगों की मदद में जुटे डॉ केके अग्रवाल के जाने से उनके चाहने वाले लाखों की आंखें नम हैं। वे कोरोनावायरस से संक्रमित थे। उन्होंने सोमवार रात 11.30 दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। डॉ. अग्रवाल देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ थे और उन्हें 2010 में पद्मश्री से नवाजा गया था।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/padma-shri-awarded-and-former-ima-president-dr-kk-aggarwal-dies-of-coronavirus-248874

कोई टिप्पणी नहीं: