विश्वास मत हासिल करने में असफल रहें नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, केवल 93 सांसदों ने ओली के पक्ष में वोट किया
हाईलाइट
- प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपना विश्वास मत हासिल करने में नाकामयाब रहें
- सदन में मौजूद 232 सांसदों में से 93 वोट ओली के पक्ष में गए
- 124 वोट उनके खिलाफ पड़े
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सोमवार को अपना विश्वास मत हासिल करने में नाकामयाब रहें। सदन में मौजूद 232 सांसदों में से 93 वोट ओली के पक्ष में गए, जबकि 124 वोट उनके खिलाफ पड़े। 15 सांसद न्यट्रल रहे। विश्वास मत हासिल करने के लिए 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में ओली को कम से कम 136 वोट चाहिए थे, क्योंकि चार सदस्य अभी निलंबित हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/nepal-prime-minister-oli-fails-trust-vote-in-parliament-246149

कोई टिप्पणी नहीं: