Coronavirus in India: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3.6 लाख केस सामने आए, 3 हजार 400 से ज्यादा संक्रमितों की मौत
हाईलाइट
- भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर
- पिछले 24 घंटों में भारत में तीन लाख 68 हजार 147 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए
- 3 हजार 417 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी
भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। हर दिन 3.5 लाख से ज्यादा संक्रमित सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में भी भारत में तीन लाख 68 हजार 147 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। जबकि 3 हजार 417 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं तीन लाख 732 लोगों ने कोरोनो को हराया। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,99,25,604 पर पहुंच गई है। इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 2,18,959 हो गई है। वहीं रिकवर हुए मरीजों की संख्या 16,29,3003 है। एक्टिव केस की संख्या 34,13,642 है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/india-reports-368147-new-covid19-cases-243240

कोई टिप्पणी नहीं: