Breaking

Coroanvirus: देश में कम हुआ कोरोना का प्रभाव, 24 घंटे में मिले 1.95 लाख नए केस, 3496 लोगों की मौत


हाईलाइट

  •  बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.95 लाख
  •  बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.26 लाख
  •  बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,496

भारत में कोरोनावायरस महामारी का प्रभाव कम होने लगा है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 95 हजार 685 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। ये आंकड़ा बीते 42 दिन में सबसे कम रहा है। इस दौरान 3 लाख 26 हजार 671 मरीज ठीक भी हुए। वहीं, 3 हजार 496 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल देश में 25 लाख 81 हजार 741 एक्टिव मरीज हैं। जिनका इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 2 करोड़ 69 लाख 47 हजार 496 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 करोड़ 40 लाख 47 हजार 760 मरीज ठीक हुए है। देश में अब तक कोरोना ने 3 लाख 7 हजार 249 लोगों की जान ली है।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-latest-news-updates-new-case-of-coronavirus-in-24-hours-in-india-251521

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.