Coronavirus India: देश में कोरोना हुआ बेकाबू, 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा मौत, 4 लाख के पार नए केस मिले
हाईलाइट
- 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा मौत
- 24 घंटे में 4 लाख के पार नए केस
देश में कोरोनावायरस संक्रमण बेकाबू हो चुका है। हर दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है। covid19india.org के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 4 लाख 1 हजार 342 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, पहली बार 4 हजार 192 लोगों की मौत भी हुई है। इस दौरान 3 लाख 19 हजार 469 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। देश में अब तक 2 करोड़ 18 लाख 86 हजार 725 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 1 करोड़ 79 लाख 17 हजार 85 लोग स्वस्थ हो चुके है। वहीं, 2 लाख 38 हजार 266 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, देश की अलग-अलग अस्पतालों में 37 लाख 21 हजार 882 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-india-live-updates-coronavirus-india-24-hours-updates-lack-of-oxygen-and-icu-beds-in-the-india-245180

कोई टिप्पणी नहीं: