Breaking

Coronavirus in India: देश में 2 करोड़ के पार कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में मिले 3 लाख 55 हजार 769 नए मरीज, 3,439 मौतें


हाईलाइट

  •  देश में 2 करोड़ के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
  •  24 घंटे में मिले 3 लाख 55 हजार 769 कोरोना संक्रमित मरीज

देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। महामारी अब पीक पर पहुंचती नजर आ रही है।Covid19india.comके मुताबिक देश में मंगलवार सुबह 10 बजे तक अपडेट्स किए गए आंकड़ों के मुताबिक 3 लाख 55 हजार 769 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 करोड़ 2 लाख 75 हजार 632 तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 3 हजार 439 लोगों ने जान गंवाई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख 22 हजार 386 पर पहुंच गई है। वहीं, 3 लाख 18 हजार 910 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1 करोड़ 66 लाख 852 पर पहुंच गया है। फिलहाल, 34 लाख 43 हजार 624 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-india-live-updates-coronavirus-india-update-new-coronavirus-case-in-24-hours-243570

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.