भारत में कोरोनावायरस: पिछले 24 घंटे में मिले 2.57 लाख नए केस, 4194 मरीजों की मौत, 29 लाख से ज्यादा अस्पतालों में भर्ती
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.57 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.57 लाख
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.62 करोड़
देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर अब कम होता जा रहा है। लेकिन मौतों का आंकड़ा ज्यों का त्यों बना हुआ है। एक्टिव केस की संख्या घट रही है। नए केस में भी कमी आई है। लेकिन मरने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। covid19india.org वेबसाइट पर अपडेट्स किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2 लाख 57 हजार 299 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 3 लाख 57 हजार 554 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 4 हजार 194 लोगों की मौत हुई।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-india-live-updates-new-coronavirus-cases-in-last-24-hours-in-india-250493

कोई टिप्पणी नहीं: