हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों को लगेंगे एंटीबॉडी कॉकटेल इंजेक्शन, सहमति जरूरी
- मेडिकल कॉलेज को मिले 100 डोज, एक इंजेक्शन की कीमत लगभग 60 हजार
कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अब शहर में एंटीबॉडी कॉकटेल इंजेक्शन भी प्रयोग किए जाएँगे। मेडिकल कॉलेज को कैसिरिविमैब एंड इमदेविमैब (एंटीबॉडी कॉकटेल) इंजेक्शन की खेप मिली है। जानकारी के अनुसार 1000 इंजेक्शन अमेरिका से मध्य प्रदेश के लिए आए हैं, जिसमें से 100 इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज को दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि एक इंजेक्शन की कीमत करीब 60 हजार रुपये है। इस इंजेक्शन का प्रयोग कोरोना के माइल्ड एवं कम गंभीर मामलों में किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना होने के 10 दिन के अंदर यह इंजेक्शन लगाने से मरीज गंभीर स्थिति में नहीं पहुँचता है। मेडिकल कॉलेज को एंटीबॉडी कॉकटेल इंजेक्शन की 50 वॉयल मिली है। एक वॉयल में 20-20 एमएल के दो डोज हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/city/news/corona-patients-with-mild-symptoms-will-receive-antibody-cocktail-injection-consent-required-253379

कोई टिप्पणी नहीं: