WB Assembly Election 2021: सातवें चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग, 36 सीटों पर कुल 268 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग की जा रही है। इस चरण में 36 सीटों पर कुल 268 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिन 36 सीटों पर वोटिंग हो रही है, वे 5 जिलों में हैं। इनमें दक्षिण दिनापुर और मालदा जिले की 6-6, मुर्शिदाबाद की 11, कोलकाता की 4 और बर्दवान की 9 विधानसभा सीटें शामिल हैं। आठवें और आखिरी चरण में 35 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है। नतीजे 2 मई को आएंगे। वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लोगों से सातवें चरण में वोटिंग और कोरोना वायरस से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/politics/news/west-bengal-assembly-election-2021-7th-phase-of-polling-for-34-constituencies-across-five-districts-240759

कोई टिप्पणी नहीं: