PBKS vs KKR: गेंदबाजों के दम पर कोलकाता की दूसरी जीत, पंजाब को 5 विकेट से हराया
हाईलाइट
- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 9 विकेट गंवाकर 123 रन बनाए
- जवाब में कोलकाता ने 5 विकेट गंवाकर 16.4 ओवर में ही 126 रन बनाते हुए जीत हासिल की
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान इयोन मोर्गन की संयमभरी पारी के दम पर सोमवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन में के 21वें मैच में पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हराकर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को नौ विकेट पर 123 रनों पर रोक दिया और फिर उसने 16.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता की इस सीजन में छह मैचों में यह दूसरी जीत है। टीम के अब चार अंक हो गए हैं और वह तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। कोलकाता की लगातार चार हार के बाद यह पहली जीत है। पंजाब को छह मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है। टीम चार अंकों के साथ छठे नंबर पर है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/pbks-vs-kkr-live-score-ipl-2021-punjab-kings-vs-kolkata-knight-riders-match-updates-in-hindi-241097

कोई टिप्पणी नहीं: