कोरोना का खतरा बढ़ा: महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में स्थिति चिंताजनक, 24 घंटे में मिले 96 हजार से ज्यादा कोरोना केस
हाईलाइट
- देश में बढ़ा कोरोना वायरस का खतरा
- महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में स्थिति चिंताजनक
- 24 घंटे में मिले 96 हजार से ज्यादा कोरोना केस
भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब ज्यादा चिंताजनक हो गई है। कोरोना का बढ़ता ग्राफ लोगों को डरा रहा है। एक्टिव केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे है। वहीं, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का काम जारी है। इस बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 24 घंटे के भीतर चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए गए हैं। बीते 24 घंटे में 96 हजार 563 नए कोरोना मरीज मिले है और 445 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 50 हजार 95 मरीज ऐसे हैं जिनकी स्वास्थ होने के बाद घर वापसी हो गई है। बता दें कि कल 1 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए थे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-live-updates-in-india-coronavirus-new-case-in-india-maharashtra-madhya-pradesh-chhattisgarh-corona-case-233959

कोई टिप्पणी नहीं: