Breaking

कोरोना का रिकॉर्ड: बीते 5 दिन में मिले 5 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में मिले 1.31 लाख मामले, मौत का आंकड़ा 800 के पार


हाईलाइट

  •  बीते 5 दिन में मिले 5 लाख से ज्यादा केस
  •  24 घंटे में मिले 1.31 लाख कोरोना केस
  •  कोरोना से 24 घंटे में गई 800 से ज्यादा जान

देश में कोरोना महामारी चरम सीमा पर है। हर दिन पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। कोरोना विकराल रूप में कहर ढा रहा है। आलम ये है कि पिछले 5 दिनों की भीतर 5 लाख 73 हजार 562 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को देश में 1 लाख 31 हजार 878 नए मरीज मिले है। इस दौरान 800 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। ये आंकड़ा देश में कोरोना महामारी की शुरूआत से लेकर अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। खबर में ताजा अपडेट्स पढ़ने के लिए पेज रिफ्रेश करते रहे।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-india-records-coronavirus-india-live-updates-maharashtra-madhya-pradesh-delhi-chhattisgarh-coronavirus-lockdown-in-india-235127

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.