राहत भरी खबर: देश में 24 घंटे में ठीक हुए 2 लाख 48 हजार मरीज, चार दिन बाद संक्रमितों की संख्या में आई कमी
हाईलाइट
- देश में 24 घंटे में मिले 3 लाख 19 हजार 315 कोरोना संक्रमित
- 24 घंटे में रिकॉर्ड 2 लाख 44 हजार 621 कोरोना मरीज ठीक हुए
- देश में इलाज करवा रहे लोगों की संख्या 28 लाख 75 हजार 041 है
देश में कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते संकट के बीच राहत भरी खबर है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में 2 लाख 48 हजार 639 मरीज इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं, चार दिन बाद संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। देश में आज (मंगलवार) 3 लाख 19 हजार 315 कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज 2,762 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मरीजों यानी इलाज करवा रहे लोगों की संख्या 28 लाख 75 हजार 041 है। खबर में दिए गए आंकड़े सुबह covid19india.org से लिए गए हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-india-live-updates-coronavirus-india-24-hours-updates-lack-of-oxygen-and-icu-beds-in-the-country-241143

कोई टिप्पणी नहीं: