उत्तर प्रदेश: कोरोना से एक ही दिन में दो विधायकों की मौत, रमेश दिवाकर के बाद सुरेश श्रीवास्तव का निधन, 7 दिन से थे वेंटिलेटर पर
उत्तर प्रदेश में कोरोना के कारण एक ही दिन में दो विधायकों की मौत हो गई। पश्चिमी क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेश श्रीवास्तव (76 वर्ष) का शुक्वार को कोरोना के कारण निधन हो गया है। वे बीते 7 दिन से वेंटिलेटर पर थे, कोरोना संक्रमण के बाद से उनका अस्पताल में इलाज एसजीपीजीआई के राजधानी हॉस्पिटल में चल रहा था। वहीं इससे पहले औरैया जिले से BJP के सदर विधायक रमेश दिवाकर का गुरुवार रात मेरठ मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। 15 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संक्रमण उनके फेफड़े तक पहुंच गया था।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/bjp-mla-from-corona-suresh-srivastava-dies-240124

कोई टिप्पणी नहीं: