तीरथ की फिसली जुबान: पहले कहा- अमेरिका ने हमें 200 सालों तक गुलाम बनाया, फिर बोले- कम अनाज मिलने की शिकायत करने वालों ने ज्यादा बच्चे क्यों नहीं पैदा किए
हाईलाइट
- जब समय था तब आपने दो ही पैदा किए, 20 क्यों नहीं किए
- पीएम मोदी का नेतृत्व न होता तो हम बेहाल हो जाते
फटी जींस पर बयान देकर माफी मांगने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अब नए बयान के चलते विवादों में हैं। रविवार को उत्तराखंड के रामनगर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कुछ ऐसा कह दिया कि लोग हैरान रह गए। रावत ने कहा कि भारत को अमेरिका ने 200 साल तक गुलाम बनाकर रखा था। जबकि, भारत अमेरिका नहीं बल्कि ब्रिटिश का गुलाम रहा। तीरथ ब्रिटेन की जगह अमेरिका बोल गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत कोरोना महामारी से बेहतर तरीके से निपटा। जिन लोगों ने ज्यादा बच्चे पैदा किए उन्हें लॉकडाउन के दौरान सरकार से ज्यादा राशन मिला।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/uttarakhand-cm-tirath-singh-rawat-told-america-ruled-india-over-200-years-228843

कोई टिप्पणी नहीं: