सरकार की बेरुखी से IPS संजय पांडे हताश, सीएम ठाकरे को चिट्ठी लिखकर कहा- छुट्टी पर जा रहा हूं, शायद ही कभी पुलिस फोर्स में लौटूं
महाराष्ट्र सरकार की बेरुखी से IPS संजय पांडे हताश नजर आ रहे हैं। अपनी हताशा जाहिर करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि सेवा में लौटना है या नहीं, यह सोचने का वक्त आ गया है। दरअसल, 1986 बैच के आईपीएस संजय पांडे महाराष्ट्र पुलिस के सबसे सीनियर अधिकारी है। बुधवार को DG होमगार्ड से महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी फोर्स (MSF) में उनका तबादला कर दिया गया। पांडे की जगह मुंबई कमिश्नर के पद पर रहे परमबीर सिंह को होमगार्ड का DG बनाया गया। परमबीर सिंह को एंटीलिया केस में सचिन वझे की गिरफ्तारी के बाद पद से हटाया गया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/upset-with-uddhav-govt-maharashtra-ips-officer-sanjay-pandey-goes-on-leave-228185

कोई टिप्पणी नहीं: