संजय राउत की केंद्र सरकार को चेतावनी, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का सोचा तो ये आग उन्हें भी जला देगी
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गंभीर आरोपों के बाद सियासत में भूचाल आ गया है। बीजेपी लगातार महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर है और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की खबरों को हवा मिल रही है। इसे लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। संजय राउत ने कहा, जो ऐसा कदम उठा रहे हैं उनके लिए ठीक नहीं होगा। अगर ऐसा सोचा तो मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि ये आग उन्हें भी जला देगी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/shiv-sena-mp-sanjay-raut-warning-on-imposing-president-rule-228891

कोई टिप्पणी नहीं: