Modi in bangladesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा-अर्चना की, कहा- काली विश्व को कोरोना मुक्त करें
हाईलाइट
- बांग्लादेश दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- यशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा-अर्चना की
- काली विश्व को कोरोना मुक्त करें- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे का आज (शनिवार) दूसरा दिन है। पीएम मोदी सबसे पहले दक्षिण-पूर्व सतखिरा स्थित जेशोरेश्वरी काली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने मां काली के दर्शन करने के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, "आज मुझे मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला है। जब मैं 2015 में बांग्लादेश आया था तो मुझे मां ढाकेश्वरी के चरणों में शीश झुकाने का अवसर मिला था" पीएम मोदी अब ओराकांडी के मतुआ समुदाय के मंदिर भी जाएंगे। ओराकांडी वहीं जगह है, जहां मतुआ समुदाय के संस्थापक हरिशचंद्र ठाकुर का जन्म हुआ था। ये समुदाय बंगाल चुनाव को लेकर बेहद अहम है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/prime-minister-narendra-modi-live-updates-narendra-modi-bangladesh-live-update-sheikh-hasina-dhaka-india-bangladesh-relations-latest-news-modi-live-in-jeshoreshwari-kali-temple-230904

कोई टिप्पणी नहीं: