इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल किया तो 50 हजार रुपये के पेट्रोल की जगह सिर्फ 2000 रुपये की बिजली खर्च करनी होगी- नितिन गडकरी
देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, तेल के भाव बढ़े हैं जिससे लोग त्रस्त हो चुके हैं। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद भी ऑटोमोबाइल वालों का टर्नओवर कम नहीं हो रहा है। यानी लोग पहले से ज्यादा पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों की खरीद कर रहे हैं। गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल जोर देते हुए कहा, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं को देखते हुए लोगों को अब इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि इस समस्या से छुटकारा पाया जा सके।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/nitin-gadkari-said-that-in-two-years-the-price-of-electric-vehicles-will-be-equal-to-petrol-diesel-vehicles-227853

कोई टिप्पणी नहीं: