आजादी के 75 साल: देशभर में महात्मा गांधी को प्रणाम कर हुई महोत्सव की शुरुआत
हाईलाइट
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि दी।
- आश्रम के हृदय कुंज में महात्मा गांधी की तस्वीर को माला अर्पित की।
- 386 किलोमीटर लंबे दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाई।
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने आश्रम के हृदय कुंज में महात्मा गांधी की तस्वीर को माला अर्पित की। इस दौरान उनके साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। देशभर में महात्मा गांधी को प्रणाम कर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि दी और 386 किलोमीटर लंबे दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाई। साबरमती आश्रम से ठीक उसी तरह से राज्य सरकार द्वारा भी आजादी का अमृत महोत्सव का पालन करने के मकसद से राज्य के अन्य हिस्सों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/amrit-mahotsav-programme-modi-pays-floral-tribute-to-mahatma-gandhi-at-sabarmati-ashram-in-ahmedabad-225252

कोई टिप्पणी नहीं: