लंच के बदले पंच मामला: Zomato डिलीवरी ब्वॉय मारपीट मामले में अब महिला के खिलाफ FIR दर्ज, ऑर्डर कैंसिल करने पर हुआ था विवाद
हाईलाइट
- जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट में नया एंगल
- अब महिला के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
- डिलीवरी ब्वॉय ने चप्पल से पीटने का लगाया था आरोप
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के डिलीवरी बॉय और महिला ग्राहक के बीच हाथापाई के मामले में अब महिला के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब तक पीड़िता बनी हुई महिला पर डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट करने का आराेप लगाया गया है। इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के अनुसार आरोपी महिला ने डिलीवरी ब्वॉय को चप्पल से पीटा, गालियां दी और फिर बाद में उसी के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने धारा 355 (हमला), 504 (अपमान) और 506 (आईपीसी का आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/fir-now-lodged-against-woman-in-zomato-delivery-boy-assault-case-226587

कोई टिप्पणी नहीं: