किसान आंदोलन का 100वां : हल पर काली पट्टी बांध काला दिवस मना रहे हैं अन्नदाता
हाईलाइट
- 26 नवंबर 2020 से चल रहा है आंदोलन
- कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन के 100 दिन पूरे
- केएमपी एक्सप्रेसवे पर 5 घंटे की नाकाबंदी की जाएगी।
कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन के 100 दिन पूरे होने पर जहां एक तरफ किसानों ने केएमपी एक्सप्रेस वे को ब्लॉक किया, तो वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने पहले ही हल पर काली पट्टी बांध अपने विरोध की शुरूआत कर दी है। इसमें मंच पर अनशन पर बैठे किसानों को भी काली पट्टी बांधी गई। किसानों द्वारा हल से खेती की जाती है, इसी के चलते इस पर काली पट्टी बांधी गई है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ समाधान तक, आखिरी सांस तक संघर्ष चलेगा और हम जीतेंगे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/farmers-protest-day-100-protesting-farmers-mark-black-day-today-on-reaching-100-day-milestone-222984

कोई टिप्पणी नहीं: