Coronavirus Updates: भारत में बढ़ा खतरा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में सख्ती, मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे PM मोदी
हाईलाइट
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों में कोरोना से बने हालात और वैक्सीनेशन पर बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे। यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।
- महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार देर शाम 31 मार्च तक के लिए नई पाबंदियां लागू कर दी हैं। इसके तहत सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्टोरेंट 50% कैपिसिटी के साथ खोले जाएंगे।
- मध्य प्रदेश में भी स्थिति गंभीर होती जा रही है। यहां बीते सोमवार को 24 घंटे में 797 नए केस दर्ज किए ग इस साल एक दिन में ये सबसे ज्यादा संक्रमण का आंकड़ा है।
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। देश के महाराष्ट्र राज्य में बिगड़ते हालातों ने एक बार फिर बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। महाराष्ट्र में हालात इतने ज्यादा खराब हो चुके हैं कि यहां कई शहरों में लॉकडाउन लगाना पड़ा। वहीं, पंजाब प्रांत में राज्य सरकार ने सख्ती लागू करते हुए नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां सभी तरह की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में कोरोना की नई गाइड लाइन जारी की गई है। भोपाल-इंदौर शहर में धारा 144 लगा दी गई है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/coronavirus-cases-increased-in-india-coronavirus-live-updates-coronavirus-latest-news-maharashtra-gujarat-madhya-pradesh-punjab-rajasthan-226608

कोई टिप्पणी नहीं: