62वें बर्थ-डे पर पत्नी के साथ सीएम शिवराज ने किया पौधरोपण, मोदी-कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज (5 मार्च) को जन्मदिन है। अपने 62वें बर्थ-डे की शुरुआत शिवराज ने सीएम हाउस में पौधरोपण कर की। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह और बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। मंत्रालय कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर पौधारोपण किया। जन्मदिन पर शिवराज ने कहा कि "मैंने इस सामाजिक अभियान को जारी रखने के लिए रोजाना एक पौधा लगाने का फैसला किया है। मैं सभी से पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह करता हूं," ।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/bhopal-madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-chouhan-birthday-222618

कोई टिप्पणी नहीं: