कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी ने पीएम मोदी की तारीफ की, बोले- जो इंसान अपनी असलियत नहीं छिपाते, वे हमेशा जड़ों से जुड़ें होते हैं
दिग्गज कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। गुलाम नबी ने कहा, मुझे कई नेताओं के बारे में बहुत सारी बातें पसंद हैं। मैं गांव से हूं और गर्व महसूस करता हूं। यहां तक कि हमारे प्रधान मंत्री भी एक गांव से आते हैं और चाय बेचते थे। यद्यपि हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन जो इंसान अपनी असलियत नहीं छिपाते, वे हमेशा जड़ों से जुड़ें होते हैं। श्रीनगर में गुज्जर समुदाय के एक कार्यक्रम में नबी ने ये बात कही है। इस कार्यक्रम में आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, भूपिंदर सिंह हुड्डा, मनीष तिवारी, राज बब्बर और विवेक तन्खा जैसे नेताओं ने भी भाग लिया। यह गांधी ग्लोबल फैमिली द्वारा आयोजित किया गया था। आजाद इस संगठन के हेड है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/politics/news/a-day-after-g-23-meet-ghulam-nabi-azad-lauds-pm-modi-220937

कोई टिप्पणी नहीं: