Breaking

राज्यसभा में टीएमसी के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने दिया इस्तीफा- बोले पार्टी में घुटन हो रही है


इस साल अप्रैल में बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले टीएमसी के कई नेता लगातार पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। आज शुक्रवार को राज्यसभा में टीएमसी के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने अपने संबोधन के दौरान पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे और बंगाल के विकास के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है। जबकि 15 दिन पहले ही दिनेश त्रिवेदी ने बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी की तारीफ में ट्वीट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था और लिखा कि विगत 10 वर्षों में माननीय मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में रह रहे हमारे हिंदी-भाषी बंधुओं के लिए कई अहम फैसले लिए, जो उनके दैनिक जीवन को काफ़ी प्रभावित करता है। समाज का यह अभिन्न अंग हमेशा तृणमूल सरकार की प्राथमिकता रही है।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/tmc-mp-dinesh-trivedi-resign-in-rajya-sabha-soon-can-join-bjp-215047

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.