Breaking

10वें दौर की बैठक के बाद भारत-चीन का साझा बयान, पहले चरण का डिसएंगेजमेंट दूसरे इलाकों में विवाद खत्म करने का अच्छा आधार


हाईलाइट

  •  मोल्डो में हुई बैठक पर भारत-चीन का संयुक्त बयान
  •  कहा- पहले चरण का डिसएंगेजमेंट दूसरे इलाकों में विवाद खत्म करने का अच्छा आधार
  •  पहले चरण में पैंगोंग-त्सो लेक के उत्तर और दक्षिण में डिसएंगेजमेंट पूरा

भारत और चीन के रक्षा मंत्रालयों ने कोर कमांडर स्तर की 10वें दौर की बैठक को लेकर साझा-बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि पैंगोंग-त्सो इलाके में पहले चरण का डिसइंगेजमेंट, एलएसी के दूसरे इलाकों में विवाद खत्म करने का एक अच्छा आधार है। दोनों ही पक्ष आगे भी बातचीत जारी रखने के लिए, जमीन पर स्थिति को नियंत्रित करने और आगे के मामले को जल्दी से निपटाने के लिए आम सहमति बनाने के लिए तैयार हुए हैं। बता दें कि  20 फरवरी (शनिवार) को कोर कमांडर स्तर की 10वें दौर की बैठक चीन के मोल्डो (चुशूल) बॉर्डर मीटिंग पॉइंट पर आयोजित की गई थी। ये बैठक करीब 16 घंटों तक चली।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/india-china-affirm-completion-of-disengagement-of-troops-will-keep-up-talks-218510

 

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.