Farmers Protest Day 68: गाजीपुर में किसानों का प्रदर्शन फिर तेज, उमड़ रही भीड़, दिल्ली में कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा
दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर क्षेत्र में किसानों के विरोध प्रदर्शन को फिर से गति मिल गई है, क्योंकि भीड़ और पुलिस की तैनाती दोनों में तेजी आ गई है। किसान आंदोलन का आज (1 फरवरी) 68वां दिन है। गणतंत्र दिवस पर हिंसा से पहले जो विरोध शुरू हुआ था, उसे फिर से शुरू करने के लिए भीड़ एक उत्प्रेरक के रूप में काम कर रही है। भारत किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश सदस्य पवन खटाना ने कहा, 28 जनवरी की रात से पहले लगभग 2,000-3,000 लोग थे, जो अब बढ़कर 10,000 से अधिक हो गए हैं। 26 जनवरी से किसान आंदोलन पर राजनीति हाबी हो गई है। दिल्ली बार्डर पर बढ़ती भीड़ की वजह से सोमवार सुबह चिल्ला बॉर्डर (दिल्ली-नोएडा बॉर्डर) पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। वहीं, गाज़ीपुर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा के लिए अक्षरधाम पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/farmers-protest-day-68-traffic-congestion-continues-in-delhi-210770

कोई टिप्पणी नहीं: