कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री ने 6 सालों में देशभर में नफरत फैलाई, हमारी सबसे बड़ी ताकत, अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई
कांग्रेस नेता और केरल से सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। उन्होंने आज तमिलनाडु के करूर में रोड शो के दौरान कहा कि 'प्रधानमंत्री तीन नए क़ानून लाए हैं जो भारतीय कृषि को बर्बाद कर देंगे और कृषि को दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के हाथ में सौंप देंगे। एक क़ानून साफ-साफ कहता है कि किसान अपनी रक्षा करने के लिए कोर्ट नहीं जा सकते हैं'। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 6-7 सालों में जो किया है उससे आज एक कमजोर, विभाजित भारत दिखाई देता है। ऐसा भारत जहां बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा देशभर में नफरत फैलाती रहती हैं, हमारी सबसे बड़ी ताकत, हमारी अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/pm-is-attacking-our-farmers-3-new-laws-which-are-going-to-destroy-indian-agriculture-rahul-gandhi-208496

कोई टिप्पणी नहीं: