Racial Abuse: नस्लीय टिप्पणी पर सचिन का बयान- क्रिकेट भेदभाव नहीं करता, ऐसे लोगों के लिए मैदान में कोई जगह नहीं
हाईलाइट
- भारतीय खिलाड़ियों पर की गई नस्लीय टिप्पणी पर सचिन तेंदुलकर का बयान
- क्रिकेट कभी भेदभाव नहीं करता
- बैट और बॉल उन्हें पकड़ने वाले की प्रतिभा को पहचानते हैं
सिडनी टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों पर की गई नस्लीय टिप्पणी पर अब पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का बयान सामने आया है। सचिन तेंदुल्कर ने कहा, खेल एकजुटता के लिए है, बांटने के लिए नहीं। क्रिकेट कभी भेदभाव नहीं करता। बैट और बॉल उन्हें पकड़ने वाले की प्रतिभा को पहचानते हैं, नस्ल, रंग, धर्म या राष्ट्रीयता नहीं। जो इसे नहीं समझते हैं, उनके लिए खेल के मैदान में कोई जगह नहीं है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली ने भी इस घटना पर नाराजगी जाहिर की थी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/sachin-tendulkar-condemns-racism-at-scg-test-203674

कोई टिप्पणी नहीं: