मौसम अपडेट: हिसार की रात 47 साल में रही सबसे ठंडी, उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड के बीच 3-5 जनवरी को बारिश के आसार
हाईलाइट
- 1973 के बाद हिसार में सबसे ठंडी रात
- 1973 के बाद हिसार में सबसे ठंडी रात
- 3 से 5 जनवरी तक ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना
देश में नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर भारत में 3 से 5 जनवरी तक आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की भविष्यवाणी की है, जहां इस वक्त न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस है। वहीं हरियाणा के हिसार शहर में गुरुवार को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। यहां बुधवार की रात ने 47 साल में सबसे ठंडी दिसंबर की रात का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हिसार में तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे, यानी शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि सन् 1973 के बाद से हिसार में यह महीने की सबसे ठंडी रात थी। यहां पारा शून्य से 1.5 डिग्री तक नीचे गिर गया था।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/weather-update-rain-expected-on-3-5-january-in-north-india-200445

कोई टिप्पणी नहीं: