Breaking

Video: देश में पहली बार गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसानों को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठी चार्ज किया

 


हाईलाइट

  •  नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली के 3 बॉर्डर- सिंघु, टीकरी और गाजीपुर से ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं।
  •  किसानों को पुलिस ने नोएडा मोड़ पर रोक दिया, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े।
  •  गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसान और पुलिस आमने-सामने हो गए हैं।

दिल्ली की सीमा पर बीते दो महीने से आंदोलन कर रहे किसानों का ट्रैक्टर मार्च शुरू हो गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस के मौके पर आए हुए कुछ किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर पर मौजूद हैं। सभी ट्रैक्टरों पर तिरंगा और किसान संगठनों के झंडे लगे हुए हैं। इससे पहले कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पांडव नगर के पास पुलिस बैरिकेडिंग को हटाया। कृषि क़ानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों की भीड़ टिकरी बॉर्डर पर जमा हुई। दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/kisantractorrally-tear-gas-lathi-charge-by-cops-as-protesting-farmers-break-barricades-at-delhi-borders-208897

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.